उन्नाव: मारपीट के दो पक्षों ने कोतवाली परिसर में काटा हंगामा, फोर्स ने चटकाई लाठियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। सदर कोतवाली के छोटा चौराहा में शनिवार देर शाम हुई दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद कोतवाली परिसर में रविवार देर रात ढाई बजे तक हंगामा बरपा रहा। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए दोनों पक्ष वहां भी गाली गलौज व हाथापाई करते रहे। इस पूरे प्रकरण में पुलिस मूकदर्शक सी …

उन्नाव। सदर कोतवाली के छोटा चौराहा में शनिवार देर शाम हुई दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद कोतवाली परिसर में रविवार देर रात ढाई बजे तक हंगामा बरपा रहा। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए दोनों पक्ष वहां भी गाली गलौज व हाथापाई करते रहे। इस पूरे प्रकरण में पुलिस मूकदर्शक सी नजर आई। जिसकी खास वजह यह रही कि एक पक्ष भाजपा का युवा नेता रहा। मजेदार बात यह है कि दूसरे पक्ष उसी के शार्गिद का बताया जा रहा है।

सदर कोतवाली में कार व बाइक सवारों के बीच हुई मारपीट के बाद घायल पक्ष कोतवाली पहुंच गया। पीछे एक युवा भाजपा नेता साथी युवाओं की टीम भी वहां क्षतिग्रस्त कार लेकर पहुंच गयी। इससे पहले वहां मौजूद पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते दोनों पक्ष कोतवाली परिसर के अंदर ही एक दूसरे गाली गलौज हाथापाई पर आमादा हो गए। इस पूरे दरम्यान पुलिस सिर्फ बीच बचाव करती ही नजर आई।

भीड़ बढ़ती देख कोतवाली का मुख्य द्वार बंद करना पड़ा। यह हंगामा रविवार देर रात ढाई बजे तक चलता रहा। जब अतिरिक्त फोर्स आने के बाद जब लाठियां चटकाई गयी तब जाकर मामला शांत रहा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर ओपी राय ने बताया कि शिवम उर्फ छोटू सनकी नाम के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। हंगामा करने वाले अन्य युवकों को चिन्हित किया जा रहा है। सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हंगामा करने वालों में ज्यादातर थे नशे में धुत

कोतवाली में हंगामा करने वालों ज्यादातर नशे की हालत में थें। कोई सत्ता पक्ष की घुड़की देता सुनाई दिया तो कोई प्रशासन की मौजूदगी का हवाला देता नजर आया।

अपराधी प्रवृत्ति का है हिरासत में लिया गया युवक

सूत्रों की माने तो जिन दो पक्षों ने कोतवाली में हंगामा काटा वह सब पहले एक ही गुट के थे। जिस युवक को हिरासत में लेने की बात कही गयी है वह अपराधी प्रवृत्ति का है। कुछ माह पूर्व मगरवारा अंग्रेजी शराब ठेके के पास युवक को सरे आम पीट पीट कर मरणासन्न करने में भी उसका नाम आया था।

मीडिया कर्मियों से भी हुई अभद्रता

रात में हो रहे हंगामें में पुलिस की मनःस्थिति क्या रही इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां मामले की सूचना पर कवरेज के लिए पहुंचे मीडिया कर्मियों से भी अभद्रता की गयी।

घायल को पुलिस ने हिरासत में लिया

जिस युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है वही युवक घायल हुआ है। उसका आरोप है कि पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट की है।

पुलिस कर्मियों को जवाब तलब कराने की मिली धमकियां

हंगामें के दौरान एक पक्ष का युवक पुलिस की मौजूदगी में हाथापाई होने की बात कहता नजर आया। यही नहीं बीच बचाव कर रहे पुलिस कर्मियों को सीसीटीवी फुटेज का हवाला देकर जवाब तलब कराने की भी धमकी दी जाती रहीं।

पढ़ें-Russia-Ukraine War : शरणार्थियों के काफिले पर गोलाबारी, यूक्रेन के सात लोगों की मौत

संबंधित समाचार