कन्नौज: एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कन्नौज। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर से दिल्ली जाते समय ड्राइवर को नींद आने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज …
कन्नौज। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर से दिल्ली जाते समय ड्राइवर को नींद आने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुल्तानपुर के दरियापुर गांव निवासी बम बहादुर पुत्र राम सिंह उम्र 50 वर्ष पत्नी शारदा देवी तथा साडू के बेटे शैलेंद्र सिंह पुत्र रंग बहादुर निवासी सदर कोतवाली के सामने सुल्तानपुर के साथ सुल्तानपुर से दिल्ली जा रहे थे। शनिवार की रात करीब 1:30 बजे जैसे ही किलोमीटर 147 सलेमपुर गांव के पास पहुंचे तभी कार चला रहे शैलेंद्र को नींद आने से कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर दूसरे साइड में जाकर पलट गई और कार सवार बुरी तरह फंस गए।
सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मी एवं प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से मिनी पीजीआई सैफई भर्ती कराया तथा क्षतिग्रस्त वाहन को टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया। वहीं इलाज के दौरान बम बहादुर ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के पहुंचते ही इटावा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़ें-इथियोपिया में नागरिकों को जिंदा जलाए जाने का वीडियो आया सामने, लोगों में नाराजगी
