हरदोई: संपत्ति विवाद में कलयुगी बेटे ने पिता पर झोंका फायर, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। संपत्ति के विवाद में पुत्र ने अपने पिता पर ही तमंचे से फायर कर दिया घायल अधेड़ पिता को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सुरसा थाना क्षेत्र के बड़ौवां गांव निवासी सोनेलाल उम्र लगभग 55 वर्ष रविवार की सुबह खेत पर गए थे। जहां उनके पुत्र विकास …

हरदोई। संपत्ति के विवाद में पुत्र ने अपने पिता पर ही तमंचे से फायर कर दिया घायल अधेड़ पिता को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सुरसा थाना क्षेत्र के बड़ौवां गांव निवासी सोनेलाल उम्र लगभग 55 वर्ष रविवार की सुबह खेत पर गए थे। जहां उनके पुत्र विकास ने मौका पाकर तमंचे से उन पर फायर कर दिया । फायर करने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस को सूचना दी गई जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डायल 112 के माध्यम से घायल सोनेलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

वहीं पड़ोसियों ने बताया कि सोनेलाल की पत्नी की 3 वर्ष पूर्व ही मौत हो गयी। जिसके बाद सोनेलाल ने दूसरी शादी कर ली थी। जिस पर पहली पत्नी के बेटे विकास की पिता के साथ घर और खेत को लेकर बातचीत होती रहती थी। जिसके चलते विकास ने मौका पाकर पिता सोनेलाल के ऊपर फायर कर दिया।

इस संबंध में सुरसा थानाध्यक्ष ने बताया कि विकास की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

पढ़ें-Women’s World Cup 2022 : वेस्टइंडीज की टीम पर ICC ने लगाया जुर्माना, टीम इंडिया के खिलाफ की थी ये बड़ी गलती

संबंधित समाचार