उत्तराखंड में कांग्रेस को लगा एक और झटका, राष्ट्रीय सचिव और सह-प्रभारी ने दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में उथलपुथल मची हुई है। रविवार को कांग्रेस नेता दीपिका पांडे सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, सह-प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। दीपिका पांडे झारखंड के महागामा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपने फैसले …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में उथलपुथल मची हुई है। रविवार को कांग्रेस नेता दीपिका पांडे सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, सह-प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। दीपिका पांडे झारखंड के महागामा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपने फैसले की जानकारी दी।

बताते चलें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा जबकि भाजपा ने 47 सीटें अपने नाम करते हुए सत्ता का रास्ता तय किया।

संबंधित समाचार