अयोध्या: कपड़े की दुकान में आग लगने से नगदी और सामान राख, देर से पहुंची फायर ब्रिगेड
अयोध्या। गौराघाट स्थित एक कपड़े की दुकान में शनिवार की देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाल्टी से पानी डाल व बालू से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में 70 हजार रुपये नगद सहित करीब 6 लाख रुपये के कपड़े व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो …
अयोध्या। गौराघाट स्थित एक कपड़े की दुकान में शनिवार की देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाल्टी से पानी डाल व बालू से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में 70 हजार रुपये नगद सहित करीब 6 लाख रुपये के कपड़े व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया है।
पुलिस चौकी गयासपुर से महज सौ मीटर दूरी पर जगदीश पांडे अपने मकान में ही कपड़ों का व्यापार करते हैं। उन्होंने जनता क्लॉथ हाउस के नाम से दुकान भी खोल रखी थी। शनिवार देर शाम करीब 8 बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। इस दौरान ऊपर के मंजिल पर मौजूद कमरे में दीपिका पांडे (28) पत्नी प्रवेश पांडे और बेटा आर्यावर्त (5) फंस गया।
आनन-फानन में लोगों ने चौकी प्रभारी को सूचना दी। चौकी प्रभारी चन्द्रशेखर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने कमरे में फंसे मां-बेटे को बचाने के लिए पड़ोसी के घर में घुसकर दीवार तोड़ने के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इधर, फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची तो पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान व मकान में रखे 70 हजार रुपये नगद, करीब 3 लाख रुपये के कपड़े, कूलर, फ्रिज, लाखों रुपये के जेवरात सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। हल्का लेखपाल प्रवीण वर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।
पढ़ें-यूपी चुनाव: अंबेडकरनगर से निर्वाचित विधायकों ने की अखिलेश से मुलाकात
