अलीगढ़: मंदिर में हुई तोड़फोड़ को लेकर इलाके में तनाव, जांच में जुटी पुलिस
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जलाली कस्बे में एक मंदिर में एक तंबूनुमा ढांचे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव पैदा हो गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार को जलाली कस्बे में एक मंदिर के अंदर बने तंबूनुमा ढांचे …
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जलाली कस्बे में एक मंदिर में एक तंबूनुमा ढांचे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव पैदा हो गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार को जलाली कस्बे में एक मंदिर के अंदर बने तंबूनुमा ढांचे को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। उस ढांचे के अंदर देवी-देवताओं की प्रतिमाएं रखी हुई थीं।
इस घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे। हालात को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम पटेल ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उस व्यक्ति ने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संग गुरुकुल पब्लिक के जूनियर विंग का हुआ उद्घाटन
