England vs West Indies : इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रा, शतक जड़ जो रूट के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड
सेंट जोंस। इंग्लैंड ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में अंतिम दिन पारी घोषित करने का फैसला किया, पर वेस्टइंडीज ने चार विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद पहला टेस्ट ड्रा करा लिया। इग्लैंड ने अंतिम दिन कप्तान जो रूट (109 रन) के 24वें टेस्ट शतक के बाद दूसरी पारी लंच से पहले छह विकेट पर 349 …
सेंट जोंस। इंग्लैंड ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में अंतिम दिन पारी घोषित करने का फैसला किया, पर वेस्टइंडीज ने चार विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद पहला टेस्ट ड्रा करा लिया। इग्लैंड ने अंतिम दिन कप्तान जो रूट (109 रन) के 24वें टेस्ट शतक के बाद दूसरी पारी लंच से पहले छह विकेट पर 349 रन पर घोषित कर दी और वेस्टइंडीज को सपाट पिच पर 70 ओवर में जीत के लिये 286 रन का लक्ष्य दिया।
Our captain ❤️
24 Test hundreds for @Root66 ?
Match Centre: https://t.co/gfeafIbJ4L
? #WIvENG ??????? pic.twitter.com/7ttkYLDQgF
— England Cricket (@englandcricket) March 12, 2022
वेस्टइंडीज ने 67 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे, पर एनक्रुमाह बोनर और जेसन होल्डर ने 36 ओवर तक टिककर उसे मैच ड्रा कराने में मदद की। वेस्टइंडीज ने अंत तक चार विकेट पर 147 रन बनाये। बोनर 38 रन और होल्डर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। स्पिनर जैक लीच ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के तीन विकेट झटके। पर इस बीच काफी ड्रामा हुआ। 49वें ओवर में लीच की गेंद होल्डर के पैड पर लगी और उन्होंने अपील की, पर इंग्लैंड ने रिव्यू नहीं लिया। इंग्लैंड ने अपना अंतिम रिव्यू 53वें ओवर में लिया जब लीच को लगा कि गेंद होल्डर के बल्ले का किनारा छूकर विकेटकीपर के हाथों में गयी है। लेकिन यह रिव्यू खराब हो गया।
The first Test is drawn.
We gave that our all. Lots to take from our performance over the five days ?
Match Centre: https://t.co/gfeafIbJ4L
? #WIvENG ??????? pic.twitter.com/FV6oya8ROz
— England Cricket (@englandcricket) March 12, 2022
58वें ओवर में बोनर को क्रेग ओवरटन की गेंद पर पगबाधा आउट किया गया लेकिन बोनर ने रिव्यू लेने का फैसला किया। जिसके बाद अंपायर का फैसला बदल दिया गया और बोनर नाबाद रहे। इससे बोनर और होल्डर अंत तक डटे रहे दोनों ने 80 रन की नाबाद साझेदारी की। दोनों ने पहले पारी में भी 79 रन की भागीदारी निभायी थी।
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के पहली पारी के 311 और छह विकेट पर 349 रन की घोषित दूसरी पारी के जवाब में 375 और चार विकेट पर 147 रन बनाये। इंग्लैंड ने सुबह दूसरी पारी एक विकेट पर 217 रन से शुरू की थी। जाक क्रॉली ने रात के स्कोर में चार रन जोड़कर 121 रन बनाये जबकि रूट ने 84 रन की पारी को शतक में तब्दील कर 109 रन बनाये। रूट ने आउट होने के दो ओवर बाद दूसरी पारी घोषित कर दी।
ये भी पढ़ें : Indian Wells : इंडियन वेल्स में डेनिल मेदवेदेव की आसान जीत, राफेल नडाल को कड़े संघर्ष से मिली सफलता
