कुशीनगर: श्याम निशान यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, एक व्यापारी की मौत, 4 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। यूयी के कुशीनगर जिले के रामकोला रोड पर आज रविवार की सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब श्याम निशान यात्रा के दौरान लहराए जा रहे ध्वज में अचानक करंट उतर आया। इस दौरा एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए …

कुशीनगर। यूयी के कुशीनगर जिले के रामकोला रोड पर आज रविवार की सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब श्याम निशान यात्रा के दौरान लहराए जा रहे ध्वज में अचानक करंट उतर आया। इस दौरा एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां सभी हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतक की पहचान प्रभात बंका (30) के रूप में हुई हैं। जो पडरौना के प्रमुख व्यापारी होने के कारण पूरे नगर में शोक की लहर फैल गई। हादसे में बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घायलों में तीन महिलाएं शामिल हैं। घटना पडरौना नगर के रामकोला रोड की है।

जानकारी के मुताबिक श्याम निशान यात्रा के दौरान लहराए जा रहे ध्वज में करंट आने से दो महिलाएं चपेट में आ गईं। दोनों को बचाने में दो युवक झुलस गए। होटल जी स्टार के पास करंट उतरने की खबर मिलते ही यात्रा में भगदड़ मचगई। आनन फानन में लोगों की मदद से दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के पश्चात डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं चार लोगों को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

यह भी पढ़े:-डार्क सर्कल से पाना चाहते हैं छुटकारा तो इन घरेलू चीजों का करें यूज, काले घेरे से मिलेगी निजात

संबंधित समाचार