मुरादाबाद : भाई से विवाद के बाद किशोरी ने खाया जहर, मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों का किसी बात को लेकर अपने भाई से विवाद हो गया। इससे गुस्साई छात्रा ने जहर का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम बाद …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों का किसी बात को लेकर अपने भाई से विवाद हो गया। इससे गुस्साई छात्रा ने जहर का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जहर खाकर आत्महत्या करने वाली 16 वर्षीय सपना बदायूं जनपद के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी शल्य बाबू की बेटी थी। शुक्रवार को किसी बात को लेकर सपना का भाई से विवाद हो गया था। भाई ने उसे चांटा मारा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और घर में रखा कीटनाशक पी लिया।
कुछ देर में उसे उल्टियां करता देख परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिजनों ने उसे कांठ रोड स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार तड़के उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत का कारण जहर का सेवन बताया गया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद पुलिस में जबरिया रिटायर का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल, यूपी पुलिस ने बताया अफवाह
