बहराइच: जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट, छह लोग भेजे गए जेल
बहराइच। सुजौली के टेपरा गांव में रविवार को जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। मारपीट शुरू हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। सुजौली थाना क्षेत्र के सुजौली टेपरा गांव में रविवार को जमीन बंटवारे को लेकर कहासुनी शुरू …
बहराइच। सुजौली के टेपरा गांव में रविवार को जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। मारपीट शुरू हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
सुजौली थाना क्षेत्र के सुजौली टेपरा गांव में रविवार को जमीन बंटवारे को लेकर कहासुनी शुरू हुई। कहासुनी के दौरान ही दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने बताया कि थानाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह को कार्यवाई के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने उप निरीक्षक अजयकांत द्विवेदी, महिला आरक्षी वंदना तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम भेजा।
पुलिस टीम ने वंशीलाल पुत्र नोहरीलाल, हरिपाल पुत्र वंशीलाल निवासी टेपरा बाजार और द्वितीय पक्ष के हेरेन्द्र पुत्र तुलसी, रविन्द्र पुत्र तुलसी को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट पेश किया गया। यहां से पुलिस ने जेल भेज दिया। उधर पयागपुर थाने के उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, राम आधार और सूरज चौधरी की टीम ने सचौली गांव निवासी गुड्डू पुत्र इब्राहीम और गिल्ली उर्फ प्रदीप कुमार पुत्र देवदत्त तिवारी को मारपीट और शांतिभंग में जेल भेज दिया है।
पढ़ें-ENG vs WI : कार्लोस ब्रेथवेट ने जो रूट पर लगाया अपमान करने का आरोप, जानें पूरा मामला
