अयोध्या: पंचायत भवन में लगा मुफ्त नेत्र परीक्षण शिविर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। ग्राम पंचायत बरांव के पंचायत भवन पर रविवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन  किया गया। आयोजक जिला पंचायत सदस्य हरिश्चन्द्र निषाद ने बताया शिविर में अयोध्या फेंको सेंटर के चिकित्सकों की टीम ने 110 मरीजों का नेत्र परीक्षण  किया और मरीजों को निःशुल्क  दवा वितरित की गई। शिविर में जांचोपरांत मोतियाबिंद के गम्भीर …

अयोध्या। ग्राम पंचायत बरांव के पंचायत भवन पर रविवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन  किया गया। आयोजक जिला पंचायत सदस्य हरिश्चन्द्र निषाद ने बताया शिविर में अयोध्या फेंको सेंटर के चिकित्सकों की टीम ने 110 मरीजों का नेत्र परीक्षण  किया और मरीजों को निःशुल्क  दवा वितरित की गई।

शिविर में जांचोपरांत मोतियाबिंद के गम्भीर लक्षण मिलने वाले दो दर्जन मरीजों को ऑपरेशन के लिये अयोध्या फेको सेंटर ले जाया गया। इस मौके पर अमरनाथ निषाद, राम बहाल, विक्रम निषाद, स्वामीनाथ शर्मा, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

पढ़ें-अयोध्या: 425 परीक्षा केंद्रों पर सात जिलों के 1 लाख 96 हजार परीक्षार्थी देगें एग्जाम

संबंधित समाचार