अयोध्या: दवा व्यवसायी से दस लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस अब भी खाली हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज/अयोध्या। गोसाईंगंज कस्बे के एक दवा व्यवसायी से दस लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस के कदम अभी जहां के तहां ठहरे हुए हैं। तीन दिन बाद भी पुलिस रंगदारी का लेटर भेजने वाले का सुराग नहीं लगा सकी है। अभी तक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केवल पत्र लाने वाले ड्राइवर को …

गोसाईगंज/अयोध्या। गोसाईंगंज कस्बे के एक दवा व्यवसायी से दस लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस के कदम अभी जहां के तहां ठहरे हुए हैं। तीन दिन बाद भी पुलिस रंगदारी का लेटर भेजने वाले का सुराग नहीं लगा सकी है। अभी तक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केवल पत्र लाने वाले ड्राइवर को ही पकड़ सकी है। पुलिस का दावा है कि अति शीघ्र मामले की तह तक जाकर वर्कआउट कर दिया जाएगा।

सीओ सदर एसके गौतम ने बताया कि एसओजी टीम को लगाया गया है। शीघ्र ही रंगदारी का पत्र भेजने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने पीड़ित से मिलकर मामले की पूछताछ किया और हरसम्भव मदद व सुरक्षा का आश्वासन देते हुए पीड़ित के आवास पर पुलिस के दो जवान की ड्यूटी भी लगा दी ।सीओ सदर के मुताबिक पुलिस हर ऐंगल पर पड़ताल कर रही है। पत्र लाने वाले ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है है।

बता दें कि गुरुवार की शाम को अम्बेडकरनगर से गोसाईंगंज आ रहे एक टैक्सी चालक को यादव नगर के मुख्य मार्ग पर रोककर एक सील बन्द लिफाफा और दस रुपये देते हुए गोसाईगंज कस्बे के श्याम मेडिकल स्टोर पर पहुंचाने को कहा। मेडिकल स्टोर के संचालक हरिओम गुप्ता ने जब टैक्सी ड्राइवर द्वारा दिये गए लिफाफा खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने तहत केस दर्जकर विवेचना कस्बा इंचार्ज अर्जुन यादव को सौंपी है।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022 : RCB कैप्टन फाफ डु प्लेसिस बोले-महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की नहीं, अपनी स्टाइल में कप्तानी करूंगा

संबंधित समाचार