अभिनेत्री सोनम कपूर के ससुर से ठगी करना वाला गिरोह 4 कंपनियों को पहले भी लगा चुका है चूना
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के ससुर हरीश आहुजा को लेकर हाल ही में खबरें आई थीं कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उनकी कंपनी ‘शाही एक्सपोर्ट’ से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आने के बाद फरीदाबाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी, जिसे लेर अब बड़ा खुलासा …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के ससुर हरीश आहुजा को लेकर हाल ही में खबरें आई थीं कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उनकी कंपनी ‘शाही एक्सपोर्ट’ से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आने के बाद फरीदाबाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी, जिसे लेर अब बड़ा खुलासा हुआ है। फरीदाबाद पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के निशाने पर देश की 15 बड़ी नामचीन कंपनियां थीं, जिसे ये साइबर ठग लूटने की प्लानिंग कर रहे थे। यही नहीं, इनमें से चार कंपनियों को ये ठग पहले ही अपना शिकार बना चुके हैं।
गिरोह फर्जी डिजिटल सिग्नेचर (डीएससी) के जरिए 4 कंपनियों को पहले ही चूना लगा चुके हैं। साइबर थाना प्रभारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन, अभी भी मामले की तह तक जाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है और अब तक ये किसे अपना निशाना बना चुके हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले में अभी और भी गिरफ्तारी की संभावना है। इसके साथ ही पुलिस कुछ कंपनियों के डिटेल भी खंगाल रही है। जो इन साइब ठगों के निशाने पर थीं। बताया जा रहा है कि मामले में आरोपी संतोष ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके निशाने पर और भी कंपनियां थीं, जिसे उसने लूटने की योजना बनाई थी। इंस्पेक्टर बसंत के अनुसार, आरोपी संतोष का अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से भी संबंध रहा है। वह छोटा शकील का शार्प शूटर रह चुका है।
बता दें, हाल ही में सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा से करीब 27 करोड़ के साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि हरीश आहूजा की फरीदाबाद स्थित कंपनी शाही एक्सपोर्ट से ठगी हुई है। जिसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। फरीदाबाद पुलिस उपायुक्त नीतीश अग्रवाल ने बताया कि साइबर ठगों ने हरीश आहूजा बनकर फर्जी कंपनी बना ली और करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर लिये। शिकायत मिलने के बाद फरीदाबाद की साइबर थाना पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जलवायु संरक्षण पर हुई पत्र लेखन प्रतियोगिता, दर्जनों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
