बहराइच: मिल को किसानों की ओर से नहीं मिल रहा गन्ना, 16 मार्च से संचालन होगा बंद
बहराइच। बंभौरा गांव में स्थित आईपीएल चिनीमिल को अब गन्ना नहीं मिल रहा है। ऐसे में मिल प्रबंधक ने 16 मार्च से मिल का संचालन बंद करने की बात कही है। जरवल विकास खंड के जरवल रोड बंभौरा में इंडियन पोटाश लिमिटेड चीनी मिल का संचालन होता है। मिल का नवीन पेराई सत्र 25 नवंबर …
बहराइच। बंभौरा गांव में स्थित आईपीएल चिनीमिल को अब गन्ना नहीं मिल रहा है। ऐसे में मिल प्रबंधक ने 16 मार्च से मिल का संचालन बंद करने की बात कही है। जरवल विकास खंड के जरवल रोड बंभौरा में इंडियन पोटाश लिमिटेड चीनी मिल का संचालन होता है। मिल का नवीन पेराई सत्र 25 नवंबर 2021 को शुरू हुआ था।
चिनीमिल के इकाई प्रमुख टीएस राणा ने जिला गन्ना अधिकारी, गन्ना निरीक्षक, चीनी आयुक्त गोंडा के साथ किसानों को पत्र लिखा है। जिसमें उनका कहना है कि 10 मार्च से लगातार मिल को गन्ना न मिलने से नो केन हो रहा है।
साथ ही कैलेंडर की सभी पर्चियां जारी कर दी गई हैं। ऐसे में अब गन्ना नहीं है। इसको देखते हुए 16 मार्च से मिल संचालन बंद कर दिया जायेगा। यदि जिन किसानों के पास गन्ना है, वह दो दिन में मिल लेकर पहुंचे। जिससे उनके गन्ने की पेराई की जा सके।
पढ़ें-बदमाशों के हौसले बुलंद, SBI की ATM मशीन को उखाड़कर हुए फरार
