ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, लाइन पार करते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भरतपुर। राजस्थान में जयपुर सवाई माधोपुर रेल मार्ग पर चौथ का बरवाड़ा स्टेशन के पास आज इंदौर जयपुर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूरी का काम करने बाला चौथ का बरवाड़ा निवासी 44 वर्षीय दिलीप कोली रोजाना की तरह घर के …

भरतपुर। राजस्थान में जयपुर सवाई माधोपुर रेल मार्ग पर चौथ का बरवाड़ा स्टेशन के पास आज इंदौर जयपुर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूरी का काम करने बाला चौथ का बरवाड़ा निवासी 44 वर्षीय दिलीप कोली रोजाना की तरह घर के पास से होकर गुजरती जयपुर सवाई माधोपुर रेल लाइन को पार कर बाजार में दूध लेने गया था लेकिन दूध लेकर लौटते समय रेलवे स्टेशन के पास इंदौर जयपुर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मोतीलाल कान से कम सुनता था जिसके वजह से यह हादसा हो गया। अपने पूरे परिवार का लालन पालन करने बाला मोतीलाल अपने पिता की इकलौती संतान था उसके एक चार साल की बेटी है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार के लालन पालन पर संकट आ गया है। घटना के बाद से घर में मातम का माहौल है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने और रोजगार के लिए केवल एक व्यक्ति होने से लोगों में गहरा दुख है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें-

पुलिस ने दो नाबालिग बहनों के दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार