मेहुली घोष ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता स्वर्ण पदक, तिलोतमा सेन को 17-9 से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। पश्चिम बंगाल की मेहुली घोष ने रविवार को यहां राष्ट्रीय टी2 ट्रायल्स की महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कर्नाटक की तिलोतमा सेन को 17-9 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। युवा ओलंपिक की रजत पदक विजेता मेहुली शुक्रवार को टी1 ट्रायल्स में दूसरे स्थान पर रही थीं। तिलोतमा ने हालांकि जूनियर महिला …

भोपाल। पश्चिम बंगाल की मेहुली घोष ने रविवार को यहां राष्ट्रीय टी2 ट्रायल्स की महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कर्नाटक की तिलोतमा सेन को 17-9 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। युवा ओलंपिक की रजत पदक विजेता मेहुली शुक्रवार को टी1 ट्रायल्स में दूसरे स्थान पर रही थीं।

तिलोतमा ने हालांकि जूनियर महिला 10 मीटर एयर राइफल टी2 ट्रायल जीता। वह युवा टी2 प्रतियोगिता में भी दूसरे स्थान पर रहीं जिससे उन्होंने दिन में तीन पदक जीते। गुजरात की इलावेनिल वालारिवान ने 37 अंक से रजत पदक अपने नाम किया। बाकू में आगामी विश्व कप और जूनियर विश्व कप के लिये भारतीय टीमों का चयन इन ट्रायल के आधार पर किया जायेगा। जनवरी में ट्रायल कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिये गये थे।

ये भी पढ़ें : Indian Wells : नाओमी ओसाका को दर्शक ने कहे अपशब्द, हार के बाद छलके आंसू

संबंधित समाचार