बहराइच: एनएचएम के राज्य महाप्रबंधक ने सघन टीकाकरण का लिया जायजा
बहराइच। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य स्तरीय महाप्रबंधक डॉ. मनोज कुमार शुक्ल ने जनपद में सात मार्च से चल रहे सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान का रविवार को जायजा लिया। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान उन्होंने जनपद के अर्बन व ईंट भट्ठा सहित दो ब्लाकों के टीकाकरण सत्रों की गुणवत्ता परखीं। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों की …
बहराइच। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य स्तरीय महाप्रबंधक डॉ. मनोज कुमार शुक्ल ने जनपद में सात मार्च से चल रहे सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान का रविवार को जायजा लिया। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान उन्होंने जनपद के अर्बन व ईंट भट्ठा सहित दो ब्लाकों के टीकाकरण सत्रों की गुणवत्ता परखीं। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों की क्षमता वृद्धि पर जोर देते हुए बेहतर प्रदर्शन की बात कही।
कोरोना संक्रमण काल की अवधि में सम्पन्न हुए नियमित टीकाकरण में छूटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सघन मिशन इंद्र धनुष-4.0 अभियान के तहत किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य बच्चों व गर्भवती माहिलाओं को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करना है। अभियान को गति देने व गुणवत्ता परखने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य स्तरीय महाप्रबंधक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने अर्बन सहित जनपद के दो ब्लाकों का भ्रमण किया।
उन्होंने ब्लॉक चित्तौरा के ईंट भट्ठा व दो अन्य टीकाकरण सत्र, कैसरगंज के दो टीकाकरण सत्र व जरवल में कोल्ड चेन पॉइंट सहित दो टीकाकरण सत्रों की गुणवत्ता परखी और आला अधिकारियों से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की क्षमता वृद्धि के लिए 31 मार्च से पहले प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए। मानव संपदा को आवश्यकता अनुसार व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए, ताकि सभी जगह गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ जयंत कुमार ने बताया कि कोरोना काल में आयोजित नियमित टीकाकरण सत्रों में शून्य से दो वर्ष की आयु वर्ग के 31430 बच्चे व 8576 गर्भवती महिलायें टीकाकरण से वंचित रह गई थीं। सात मार्च से चलाए जा रहे अभियान के दौरान अब तक 28552 बच्चों का टीकाकरण कर 90.84 फीसदी व 5765 गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित कर 67 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।
इन बीमारियों से होगा बचाव
टीकाकरण से तपेदिक, पोलियो, हेपेटाइटिस-बी, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस और खसरा जैसी सात जानलेवा बीमारियों से बचाव होगा।
यह भी पढ़ें; खैरागढ़ विधानसभा सीट के मतदान की घोषणा, 12 अप्रैल को मतदान 16 को मतगणना
