रायबरेली: शराब कांड मामले में सख्त हुई पुलिस, तीन आरोपियों पर लगाया रासुका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के महराजगंज के पहाड़पुर में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की है। ज्ञात हो कि बीती 24 जनवरी की शाम को जनपद रायबरेली के महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहाड़पुर में कुछ व्यक्तियों ने एक सरकारी शराब …

रायबरेली। जिले के महराजगंज के पहाड़पुर में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की है।

ज्ञात हो कि बीती 24 जनवरी की शाम को जनपद रायबरेली के महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहाड़पुर में कुछ व्यक्तियों ने एक सरकारी शराब की दुकान से शराब खरीद कर पी ली थी। जिसमें एक दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में गांव के किनारे अवैध निर्मित दुकान को ध्वस्त कर दिया गया था तथा मुकदमा दर्ज करके संबंधित कुल 11 अभियुक्तों को अवैध अपमिश्रित शराब, घटना में प्रयुक्त वाहनों व अन्य सामग्री सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसने अभियुक्तों का शराब माफिया गैंग पंजीकरण कराकर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, गैंगस्टर अधिनियम, हिस्ट्रीशीट खोलने तथा अपराध करके अर्जित की गयी अवैध संपत्ति की कुर्की हेतु कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस ने उपरोक्त प्रकरण से संबंधित मुख्य अभियुक्तगण धीरेंद्र बहादुर सिंह, अखंड प्रताप सिंह उर्फ राजन, कुंवर प्रवीण सिंह उर्फ केतन के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्रवाई पूर्ण करते हुए नोटिस तामील करवाया गया है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: एनएचएम के राज्य महाप्रबंधक ने सघन टीकाकरण का लिया जायजा

संबंधित समाचार