अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक की मौत, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रविवार को बाईपास पर जम्मू कश्मीर निवासी ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक अजमत (40 ) निवासी रजौरी जम्मू कश्मीर से आसाम रबड़ लादकर लुधियाना जा रहा था। सिर में अचानक दर्द होने पर ट्रक चालक अजमत अचेत हो गया। खलासी सरफराज अहमद सुबह अजमत  को …

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रविवार को बाईपास पर जम्मू कश्मीर निवासी ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक अजमत (40 ) निवासी रजौरी जम्मू कश्मीर से आसाम रबड़ लादकर लुधियाना जा रहा था।

सिर में अचानक दर्द होने पर ट्रक चालक अजमत अचेत हो गया। खलासी सरफराज अहमद सुबह अजमत  को लेकर जिला चिकित्सालय लेकर पहुँचा, जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर फुजैल ने उसे मृतक घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

ड्यूटी कर रहे फार्मेसिस्ट उपेंद्र मणि त्रिपाठी द्वारा मृतक का मेमो बनवाकर कोतवाली नगर भेज दिया गया है। घटनास्थल पर सिपाही ने चालक एवं खलासी का आईडी प्रूफ व वाहन का कागज लेकर जिला चिकित्सालय भेज दिया। वही अयोध्या पुलिस का इस मामले में अमानवीय चेहरा देखने को मिला है। उसने चालक को अस्पताल पहुंचाना भी उचित नहीं समझा और खलासी स्वयं चालक को जिला चिकित्सालय लाया।

यह भी पढ़ें; लखनऊ: सपा कार्यालय में अखिलेश से अचानक मिलने पहुंचे मुलायम सिंह यादव, दिया आशीर्वाद, कहा- बहुत अच्छा लड़े तुम

संबंधित समाचार