वाराणसी: आज रंगभरी एकादशी पर काशी की गलियों में घूमेंगे बाबा विश्वनाथ, शिवभक्त मनाएंगे गौना का उत्सव
वाराणसी। आज रंगभरी एकादशी यानि आमलकी एकादशी के दिन बाबा विश्वनाथ माता पार्वती और श्रीगणेश के साथ टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के आवास से गलियों से होते हुए अपने स्वर्णमयी दरबार के लिए निकलेंगे। आज के दिन सभी शिवभक्त बाबा विश्वनाथ और देवी पार्वती के गौना का उत्सव मनाते मनाएंगे। बता दें, …
वाराणसी। आज रंगभरी एकादशी यानि आमलकी एकादशी के दिन बाबा विश्वनाथ माता पार्वती और श्रीगणेश के साथ टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के आवास से गलियों से होते हुए अपने स्वर्णमयी दरबार के लिए निकलेंगे। आज के दिन सभी शिवभक्त बाबा विश्वनाथ और देवी पार्वती के गौना का उत्सव मनाते मनाएंगे।
बता दें, आज के दिन सभी भक्त खुशी के साथ अबीर और गुलाल की होली खेलेंगे और इसी के साथ आज से होली का मौहाल है। काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया कि रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ की पूजा ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू है। बाबा के साथ माता गौरा की चल प्रतिमा का पंचगव्य और पंचामृत स्नान के बाद दुग्धाभिषेक किया गया।
सुबह 5 से 8:30 बजे तक 11 वैदिक ब्रह्मणों द्वारा षोडशोपचार पूजन किया गया और फलाहार का भोग लगाकर महाआरती की गई। 10 बजे चल प्रतिमाओं का राजसी शृंगार और 11:30 बजे भोग आरती के बाद बाबा का दर्शन आम श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगा।
डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया कि उनके आवास पर होने वाले उत्सव में श्रद्धालुओं के आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। बाबा विश्वनाथ के गौने के उत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को कन्हैया चित्र मंदिर और सेंट्रल होटल की सामने वाली गली से प्रवेश दिया जाएगा। दर्शन के बाद श्रद्धालु पूर्व महंत के आवास के बगल के मकान से भंडारी गली की ओर निकलेंगे।
पढ़ें- लखनऊ: परिवहन निगम प्रशासन ने शुरू की अपनी नई वेबसाइट, इन शहरों के लिए होगा संचालन
