दिल्ली में SKM की बैठक आज, महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी बात
मेरठ। विधानसभा चुनाव खत्म होते ही SKM (संयुक्त किसान मोर्चा) एक्टिव मोड में आ गया है। अब चुनाव बाद SKM की आज सोमवार को पहली बैठक होने जा रही है। यह बैठक दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली है। इस बैठक में SKM की कोर कमेटी के मेंबर …
मेरठ। विधानसभा चुनाव खत्म होते ही SKM (संयुक्त किसान मोर्चा) एक्टिव मोड में आ गया है। अब चुनाव बाद SKM की आज सोमवार को पहली बैठक होने जा रही है। यह बैठक दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली है। इस बैठक में SKM की कोर कमेटी के मेंबर डॉ. दर्शनपाल, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर उगराहा, युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव आदि शामिल होंगे।
भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक के मुताबिक, इस बैठक में बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात होगी। SKM के कई नेताओं ने इस बार पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ा। उन किसान नेताओं का क्या किया जाए? वे SKM में रहेंगे या नहीं, इस पर फैसला लिया जाएगा। SKM ने पहले ही कहा था कि उसका राजनीति या चुनावों से कोई संबंध नहीं है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी हिंसा में कई किसान जेल में बंद हैं। उनकी लड़ाई आगे कैसे लड़ी जाए, इस पर विचार-विमर्श होगा।
धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि इस बैठक में SKM के ढांचे की फ्रेमिंग पर विशेष चर्चा होगी। संगठन का स्वरूप कैसा होना चाहिए, इस पर SKM की कोर कमेटी के मेंबर सुझाव देंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में MSP पर कमेटी नहीं बनने, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं होने, मृतक किसान परिवारों को मुआवजा नहीं मिलने जैसे पुराने मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
पढ़ें-देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,503 नए मामले आए सामने, 27 लोगों की मौत
