Aamir Khan Birthday Special: किरण राव के साथ क्यों टूटी आमिर की शादी? MR. परफेक्शनिस्ट ने बताई वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट स्टार आमिर खान आज अपना 57वां बर्थडे मना रहे हैं। फिल्मों की तरह आमिर की पर्शनल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है। कुछ महीने पहले ही जब आमिर और किरण राव ने अलग होने का ऐलान किया था। तलाक की खबरों के बाद काफी लोगों की खरी-खोटी सुनने के बाद …

मुंबई। बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट स्टार आमिर खान आज अपना 57वां बर्थडे मना रहे हैं। फिल्मों की तरह आमिर की पर्शनल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है। कुछ महीने पहले ही जब आमिर और किरण राव ने अलग होने का ऐलान किया था। तलाक की खबरों के बाद काफी लोगों की खरी-खोटी सुनने के बाद अब आमिर ने उनके और किरण के रिश्ते पर खुलकर बात की है।

एक बातचीत में आमिर खान ने कहा है कि, उन्होंने हमेशा ही परिवार से ज्यादा अपने करियर पर फोकस किया है। उन्होंने कहा हैं, मैं अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पाया। पर अब मैं अपने पेरेंट्स, भाई-बहनों, पहली वाइफ रीना, किरण, रीना के पेरेंट्स, किरण के पेरेंट्स और बच्चों के साथ एक नई शुरूआत करूंगा।

करियर को लेकर आमिर कहते हैं कि ‘मैं अपने काम में इतना डूबा हुआ था कि अपनों को ज्यादा समय नहीं दे सका।’ उन्होंने कहा हैं कि मुझे लगता था कि परिवार मेरे साथ है। इसलिये मैं उन्हें भूलकर दर्शकों का दिल जीतने में लगा था।

बता दें कि आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे जुनैद और आयरा खान हुए। वहीं दूसरी शादी उन्होंने किरण राव से की थी। किरण और आमिर के बेटे का आज़ाद राव खान है।

पढ़ें-मुरादाबाद सीट : भाजपा उम्मीदवार का कई बूथों पर नहीं खुला खाता, सपा प्रत्याशी को सभी क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से मिले मत

संबंधित समाचार