बहराइच: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने आवास पहुंचकर विधायक से की मुलाकात, दिया स्मृति चिन्ह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद, बहराइच के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र एवं जिला महामंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी की अगुवाई में विधानसभा क्षेत्र नानपारा से नव निर्वाचित विधायक एवं सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्य सहयोगी दल ‘अपना दल’ के विधान मंडल दल के प्रमुख रामनिवास वर्मा से बहराइच स्थित आवास में शिष्टाचार मुलाकात करते हुए …

बहराइच। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद, बहराइच के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र एवं जिला महामंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी की अगुवाई में विधानसभा क्षेत्र नानपारा से नव निर्वाचित विधायक एवं सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्य सहयोगी दल ‘अपना दल’ के विधान मंडल दल के प्रमुख रामनिवास वर्मा से बहराइच स्थित आवास में शिष्टाचार मुलाकात करते हुए माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर चुनाव में मिली जीत की बधाई दी।

जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र ने विधायक से कहा कि जनपद में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नेतृत्व में समय समय पर शिक्षकों के हितों के लिए शासन को ज्ञापन के माध्यम से शिक्षको की समस्याओं के सम्बंध में अवगत कराया गया है। अब जबकि पुनः सत्ता में योगी सरकार की वापसी हुई है तो राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ को पूर्ण विश्वास है कि उन सभी मुद्दों पर भी प्रदेश शासन सकारात्मक निर्णय लेते हुए समाधान करेगा।

विधायक रामनिवास वर्मा ने वार्ता के दौरान मौजूद शिक्षको को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा उनके समक्ष प्रस्तुत शिक्षकों की प्रत्येक समस्या को जोरदार ढंग से सदन में उठाते हुए प्रदेश एवं जनपद स्तर पर उसके निराकरण का भरसक प्रयास किया जाएगा। शिष्टाचार भेंट में जिला महामंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी, सुरूर अख्तर, जिला संयुक्त महामंत्री रवि मोहन शुक्ल, प्रतिमा पांडेय, जिला मंत्री बृजेंद्र मिश्र, जिला मंत्री दुर्गा प्रसाद सिंह एवं मनीष कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे।

पढ़ें-बहराइच: ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

संबंधित समाचार