अयोध्या: पुलिस ने नकदी और ब्रेसलेट चुराने वाले शातिर को किया गिरफ्तार
अयोध्या। गोसाईंगंज पुलिस ने साढ़े दस हजार रुपये और ब्रेसलेट चुराने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। सोमवार को सुबह पुलिस ने यह गिरफ्तारी अंजाम दी। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा गोशाईगंज ने बताया कि आरोपी को भीटी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरूद्ध कई थानों में …
अयोध्या। गोसाईंगंज पुलिस ने साढ़े दस हजार रुपये और ब्रेसलेट चुराने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। सोमवार को सुबह पुलिस ने यह गिरफ्तारी अंजाम दी। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा गोशाईगंज ने बताया कि आरोपी को भीटी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के विरूद्ध कई थानों में चोरी और छिनैती के मुकदमें दर्ज है। एसओ के मुताबिक वह उपनिरीक्षक संजीव कुमार और पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में वांछित दिखाई दिया। जिसे कब्जे में लेने के बाद उसके पास से चोरी किए गए 10, 500 रूपये व एक सफेद धातु का ब्रेसलेट बरामद किया गया।
आरोपी का नाम अरुण यादव बताया गया है। अम्बेडकर नगर के भीटी और गोसाईगंज थाने में आरोपी के विरूद्घ कई मुकदमें भी दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का चोर है जो अम्बेडकर नगर और यहां चोरी की वारदातें अंजाम देता था। गिरफ्तारी टीम में एसओ और उप निरीक्षक के अलावा आरक्षी मनीष कुमार राम, आरक्षी मनोज कुमार यादव भी शामिल रहे।
पढ़ें- बरेली: गला रेतकर ढाबा संचालक की बेरहमी से हत्या, शरीर पर भी घाव के निशान
