अयोध्या: तालाब के किनारे मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज/अयोधया। गोसाईगंज कोतवाली इलाके के चन्द्रदीप अंकारीपुर गांव के एक तालाब के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। शव मिलने की जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। शव की शिनाख्त गांव के ही रामजन्म पुत्र श्री गांधी ने अपने छोटे भाई रामभवन के रूप में की है। मृतक …

गोसाईगंज/अयोधया। गोसाईगंज कोतवाली इलाके के चन्द्रदीप अंकारीपुर गांव के एक तालाब के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। शव मिलने की जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। शव की शिनाख्त गांव के ही रामजन्म पुत्र श्री गांधी ने अपने छोटे भाई रामभवन के रूप में की है। मृतक के भाई ने मामले की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी।

उसने बताया कि उसका भाई रामभवन रविवार की शाम कहीं जाने की बात कहकर घर से निकला था। बताया कि रात भर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। सोमवार सुबह उसका शव तालाब के किनारे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

एसएचओ केके मिश्र के मुताबिक युवक की मौत क्यो और कैसे हुई ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या से भी जोड़कर देख रही है। परिवार वालों के अनुसार उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: देवा शरीफ में होली पर बरसते सौहार्द के रंग, सभी धर्म के लोग मिलकर खेलते हैं होली

संबंधित समाचार