अशोक गहलोत ने चीन में कोविड 19 के तेजी से बढ़ते मामलों पर की चिंता व्यक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चीन में कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों पर सोमवार को चिंता व्यक्त की और केंद्र सरकार से चीन से आवागमन नियंत्रित करने पर विचार करने का सुझाव दिया। गहलोत ने ट्वीट किया, ”चीन में संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। दुनियाभर में संक्रमण के …

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चीन में कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों पर सोमवार को चिंता व्यक्त की और केंद्र सरकार से चीन से आवागमन नियंत्रित करने पर विचार करने का सुझाव दिया। गहलोत ने ट्वीट किया, ”चीन में संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। दुनियाभर में संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं, ऐसे में चीन में मामले बढ़ना चिंताजनक है, क्योंकि दो साल पहले कोरोना वायरस से संक्रमण की शुरुआत भी यहीं से हुई थी”।

उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार को चीन के हालात को देखकर वहां से आवागमन नियंत्रित करने पर विचार करना चाहिए। पूर्व में आई संक्रमण की तीनों लहरों से सबक लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। चीन में कोरोना वायरस के अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रोन स्वरूप के मामले बढ़ते जा रहे हैं और सोमवार को मुख्य भूभाग के कई शहरों में संक्रमण के 1,337 मामले सामने आए। हांगकांग में रविवार को कोरोना वायरस के 32,000 मामले आए।

इसे भी पढ़ें-

नंदीग्राम पुलिस गोलीबारी में मारे गए किसानों को ममता बनर्जी ने किया याद

 

संबंधित समाचार