अयोध्या: अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रुदौली विकासखंड के ग्राम पंचायत बेतौली में सोमवार की सुबह लगी भीषण आग ने दलित दीपक का आशियाना जला कर राख हो गया। आग ने उसके घर के बगल रखी गुमटी जिसमें किराने की दुकान चलाकर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था वह भी जल गई। विकासखंड रुदौली की ग्राम पंचायत बेतौली …

अयोध्या। रुदौली विकासखंड के ग्राम पंचायत बेतौली में सोमवार की सुबह लगी भीषण आग ने दलित दीपक का आशियाना जला कर राख हो गया। आग ने उसके घर के बगल रखी गुमटी जिसमें किराने की दुकान चलाकर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था वह भी जल गई।

विकासखंड रुदौली की ग्राम पंचायत बेतौली निवासी दीपक छप्पर से बने मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। घर के बगल एक गुमटी में किराने की दुकान चलाता है। बताया जाता है दीपक व उनका परिवार कहीं रिश्तेदारी में गया हुआ था।

सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग ने उसका आशियाना उजाड़ दिया। परिवार पालने का एकमात्र साधन भी उससे छीन लिया। अग्निकांड में जहां दीपक की दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया वहीं घर में रखा फ्रीज व गैस सिलेंडर आदि भी जल गया। घर में खाने व पहनने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।

बगल रखा विकास का भी छप्पर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बेतौली वीर बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल वेद प्रकाश ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।

पढ़ें- अयोध्या: दो साल पहले बिछड़ी चार साल की मासूम को मिली पिता की गोद

संबंधित समाचार