बरेली: दूसरे समुदाय की लड़की पर डाला रंग तो मचा हंगामा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में सोमवार को रंग डालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों ने दूसरे समुदाय की लड़कियों पर रंग डाल दिया। जिसको लेकर हंगामा हो गया। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। मगर …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में सोमवार को रंग डालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों ने दूसरे समुदाय की लड़कियों पर रंग डाल दिया। जिसको लेकर हंगामा हो गया। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। मगर इसी बीच इस पूरे हंगामें का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है।

बारादरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो
दरअसल, वायरल वीडियो बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में रंग डालने को लेकर विवाद साफ-साफ सुनाई दे रहा है। लड़कियों का कहना है कि वह भी अपना त्योहार मनाते है। मगर इस तरह से वह नहीं करती। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ ही रहा था। कि तब तक किसी ने डायल 100 को सूचित कर दिया। मौके पर पुलिस दोनों पक्षों को समझाते हुए नजर आ रही है। उधर, वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हो रही नोंकझोंक के चलते सैकड़ों की संख्या में लोगों को हूजूम भी जुट गया।

बारादरी इंस्पेक्टर बोले- थाने पहुंचकर किसी ने नहीं की शिकायत
जब इस मामले में बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक ऐसा कोई मामला थाने तक नहीं पहुंचा है। हालांकि जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह उन्होंने देखा है। मगर उन्होंने जब डायल 100 टीम से बात की तो टीम ने भी उन्हें यह बताया कि जब तक वह लोग मौके पर पहुंचे तब तक हंगामा शांत हो चुका था। मगर दूसरी ओर वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझाते हुए नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: फरीदपुर में छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ मामले ने पकड़ा तूल, एबीवीपी और कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं आमने सामने, जबरदस्त हंगामा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव