आलिराजपुर में युवती के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने 15 लोगों को दबोचा
आलिराजपुर। मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल अलिराजपुर जिले में आयोजित भगौरिया हाट बाजार में हुई एक युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र के वालपुर भगौरिया हाट बाजार में हुई …
आलिराजपुर। मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल अलिराजपुर जिले में आयोजित भगौरिया हाट बाजार में हुई एक युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र के वालपुर भगौरिया हाट बाजार में हुई युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने बताया कि हिरासत में लिये गये लोगों का मामला फास्ट कोर्ट में चलाया जायेगा। इस घटना के मामले में नरेन्द्र डाबर, विशाल, दिलीप, मुन्ना, लालू ,.महेश, सुनिल, राहुल, ललन , कालू , राकेश, अर्जुन, पातालसिह, मुकेश चौहान तथा सुनिल शामिल है। ये लोग इस घटना में शामिल थे। साथ ही कहा कि वीडियों वायरल करने वाले युवक को पुलिस गवाह के तौर पर रखेगी। पुलिस अधिक्षक के मुताबिक 17 मार्च तक चलने वाले भगौरिया हाट बाजारों में पुलिस बल बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें-
इस सप्ताह 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए शुरू होगा कोविड टीकाकरण: आधिकारिक सूत्र
