रायबरेली: CCTV में कैद हुई आठ लाख की चोरी, पीड़िता ने दी नामजद तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार/रायबरेली। चोर एक घर में घुस गया और घर में रखे आठ लाख के आभूषण उठा ले गया। लेकिन उसकी सारी पोल CCTV ने खोल दी है। अब मामले में पीड़िता ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। मामला एनटीपीसी के आवासीय परिसर के सामने गेट नंबर दो के सामने का है। यहां पर रहने …

ऊंचाहार/रायबरेली। चोर एक घर में घुस गया और घर में रखे आठ लाख के आभूषण उठा ले गया। लेकिन उसकी सारी पोल CCTV ने खोल दी है। अब मामले में पीड़िता ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। मामला एनटीपीसी के आवासीय परिसर के सामने गेट नंबर दो के सामने का है। यहां पर रहने वाली महिला केशकली का आरोप है कि उसके घर में रात के अंधेरे में एक व्यक्ति घुस गया और उसके घर के एक कमरे में जाकर वहां रखा आभूषणों का एक बक्सा उठा ले गया।

घटना के बाद महिला जब कमरे में पहुंची तो बक्सा गायब देखकर उसके होश उड़ गए। महिला ने बताया कि उस बक्से में उसके व उसकी बहू और बेटी के सोने व चांदी के सारे आभूषण रखे हुए थे । जिसकी कीमत करीब आठ लाख रुपए है । इस घटना के बाद महिला ने घर के आसपास तलाश किया तो बक्सा तो घर के पास ही मिल गया , किंतु उसमे रखे सारे आभूषण गायब थे। आठ लाख की चोरी की घटना की सूचना मिलते ही अफरा तफरी मच गई।

उसके पड़ोसियों ने एनटीपीसी गेट पर लगे उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया तो चोरी की पूरी पोल खुल गई । सीसीटीवी में न सिर्फ चोरी की पूरी घटना कैद हो गई है , अपितु चोर की पहचान भी हो गई है। सीसीटीवी में कैद हुआ चोर एनटीपीसी गेट नंबर दो के पास का ही रहने वाला एक युवक है। उसके बाद महिला ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है । कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि घटना में आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय से लौट रहीं दो छात्राओं को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत व एक गंभीर

संबंधित समाचार