रायबरेली: होली से पहले सतर्क हुआ प्रशासन, प्रदेश के अधिकारियों ने की समीक्षा
रायबरेली। हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा चुनाव की कटुता कहीं होली पर किसी अनहोनी के रूप में सामने न आ जाए , इसके लिए शासन के निर्देश पर आला अफसरों ने पेंच कसने शुरू कर दिए है। सोमवार को रायबरेली पहुंचे लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त रंजन कुमार तथा आईजी लक्ष्मी सिंह ने बचत …
रायबरेली। हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा चुनाव की कटुता कहीं होली पर किसी अनहोनी के रूप में सामने न आ जाए , इसके लिए शासन के निर्देश पर आला अफसरों ने पेंच कसने शुरू कर दिए है। सोमवार को रायबरेली पहुंचे लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त रंजन कुमार तथा आईजी लक्ष्मी सिंह ने बचत भवन के सभागार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के साथ कानून व्यवस्था बैठक करके समीक्षा की है । बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये है कि आगामी दिनों 17, 18 मार्च होली का पर्व मनाया जाना है। इसके साथ ही कई त्योहार व महत्वपूर्ण जयन्ती आदि मनायी जानी हैं।
बैठक के दौरान मंडलायुक्त व आईजी ने कहा कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करे। सभी प्रबुद्धजन जागरूक लोग असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखे तथा होली के पर्व को शान्ति सदभाव व भाईचारे के साथ मनाये। एसडीएम व सीओं संवेदनशील होकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए होली के साथ ही सभी पर्वो सकुशल सम्पन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिये जा चुके हैं।
आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा
मण्डलायुक्त रंजन कुमार व आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि होली का पर्व को आपसी भाईचारा, प्रेम व सद्भाव के साथ मनाया जाए साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता में अधिक वृद्धि हो। कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए जिससे किसी की भावना को ठेस लगे। होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री तथा अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु सयुक्त रूप से विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध मद्य निष्कर्षण/अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के संदिग्ध अड्डों को समाप्त करने के लिए तथा मदिरा की तस्करी के सम्भावित मार्गो पर संघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।
अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए
उन्होंने निर्देश दिए कि अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, एडीएम ई अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह एडीआईओ इंजेश सिंह, मो. राशिद, बड़े लाल यादव सहित समस्त एसडीएम, थाना प्रभारी, ईओ नगर पालिका, नगर पंचायत आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त रंजन कुमार ने जीआईसी रायबरेली में बने मिनी साइंस सेंटर (एमएससी) का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने छात्रों ने साइंस के प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मण्डलायुक्त को साइंस सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिला विद्यालय निरीक्षण ओमकार राणा ने बताया कि जीआईसी रायबरेली सहित जीजीआईसी बछरावां में भी मिनी साइंस सेंटर (एमएससी) स्थापित हैं।
पढ़ें-सरकार ने कहा- क्रिप्टो करंसी संबंधी धन शोधन के 7 मामलों में ईडी की जांच चल रही है
