सीतापुर: बकरी बांधने के विवाद में दबंगों ने महिला व उसकी बेटी को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सेवता/सीतापुर। थाना क्षेत्र में बकरियों को बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया। जिसमें महिला और उसकी बेटी जख्मी हो गई। घायलों को रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। थाना रेउसा कस्बे के बरौली रोड नई बस्ती निवासी हजरुन 50 पत्नी अब्दुल करीम की बकरियां …

सेवता/सीतापुर। थाना क्षेत्र में बकरियों को बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया। जिसमें महिला और उसकी बेटी जख्मी हो गई। घायलों को रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। थाना रेउसा कस्बे के बरौली रोड नई बस्ती निवासी हजरुन 50 पत्नी अब्दुल करीम की बकरियां गांव के ही निवासी इस्लाम के द्वार पर चली गयी। इसी पर बकरियां बांधने को लेकर हजरुन व इस्लाम से बात चीत बिगड़ गयी। जिस पर दोनों में मारपीट हो गयी।

जिसमे इस्लाम के परिवार के साकिर, मोल्हे, अतिकुन आदि ने मिलकर वृद्ध महिला हजरुन व उसकी बेटी हस्मतुन को लात घूसों से पीट पीटकर जख्मी कर दिया। मारपीट में बुजुर्ग महिला के दांत टूट गए। घायलों को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि वृद्ध महिला को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया है। कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-नैनीताल: लाल पत्थरों से सजा नैनीताल का बाजार, कुमाऊंनी शिल्प से हो रहा सौंदर्यीकरण

संबंधित समाचार