लविवि में हंगामा करने वाले सात छात्रों को नोटिस, न्यू कैंपस में 10 मार्च को हुआ था बवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में बीते 10 मार्च को हंगामा करने वाले एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्रों को नोटिस जारी किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक छात्रों पर आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर में देर रात सभी ने हंगामा किया और कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे भी गाली …

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में बीते 10 मार्च को हंगामा करने वाले एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्रों को नोटिस जारी किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक छात्रों पर आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर में देर रात सभी ने हंगामा किया और कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे भी गाली गलौच की गयी।

इस दौरान जब प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची तो हंगामा करने वाले छात्रों ने टीम के सदस्यों से भी बदसलूकी की, जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए गये थे। इन सभी छात्रों को नोटिस दिया गया है। सभी छात्रों से तीन दिन में अपना पक्ष रखने को कहा गया है, यदि छात्र अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो कठोर कार्रवाई की जायेगी।

नोटिस पाने वालों में छात्र कृष्ण कुमार पाठक, अनुराग सिंह, रिपुजंय प्रताप चंद, विशाल जयसवाल, अखिलेश्वर सिंह, अभिनव सिंह और कुलदीप सिंह शामिल हैं। यह सभी एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र हैं। सूत्रों के मुताबिक हुड़दंग करने वालों में कुछ बाहरी भी शामिल थे। इस मामले की जांच भी अभी विश्वविद्यालय की ओर से गठित कमेटी कर रही है।

छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पकड़ से दूर

लखनऊ विश्वविद्यालय में पिछले शुक्रवार को एलबीएस हॉस्टल में अमन नाम के छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हसनगंज कोतवाली पुलिस के मुताबिक दो आरोपी छात्रों की लोकेशन लखनऊ से बाहर की मिली है, जबकि दो अन्य छात्रों के मोबाइल नंबर बंद जा रहे हैं।

वहीं विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ने बताया कि एफआईआर की कॉपी मिलते ही आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया गया था, साथ ही सभी छात्रों के बारे में सुरक्षा कर्मियों को भी बता दिया गया कि यदि छात्र विश्वविद्यालय ​परिसर में दिखते हैं तो इसकी सूचना दी जाये।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: होटलों पर खुलेआम जल रहे घरेलू गैस सिलेंडर, जनता के हक पर डाल रहे डाका

संबंधित समाचार