रुद्रपुर: किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार। अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए का मकान लेकर उसमें यह धंधा संचालित कर रहे थे। कॉलोनीवासियों की शिकायत पर टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार …
रुद्रपुर, अमृत विचार। अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए का मकान लेकर उसमें यह धंधा संचालित कर रहे थे। कॉलोनीवासियों की शिकायत पर टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रविवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्य को सूचना मिली कि पंतनगर क्षेत्र के छतरपुर निकट गायत्री विहार में एक महिला द्वारा काफी समय से अपने घर में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। महिला के घर आये दिन संदिग्ध लोगों को आना-जाना भी रहता है। जिसके कारण कॉलोनी में माहौल खराब हो रहा है। जिस पर कार्यवाही करते हुए नोडल अधिकारी सीओ पंतनगर अमित कुमार के नेतृत्व में एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने उस घर पर छापा मारा, तो मौके पर संचालिका सहित महिला व पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
मौके से पुलिस को काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पूछताछ में संचालिका ने बताया कि अधिक पैसे कमाने के लालच में वह घर पर ही यह कार्य कराती थी और प्रति ग्राहक 500 से एक हजार रुपये कमीशन और युवतियों से आधा पैसा वसूलती थी। पुलिस ने तीनों महिलाओं सहित दिनेशपुर निवासी चंदन मंडल व विश्वजीत सरकार के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस दौरान पुलिस टीम में सीओ व प्रभारी के अलावा सिपाही नवीन गिरी, रमेश चंद्र, भूपेंद्र सिंह, महिला सिपाही प्रियंका आर्या, प्रियंका कोरंगा व रेखा टम्टा आदि शामिल थे।
