रेलवे कर्मियों ने पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जींद । ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के सदस्यों ने आज जींद रेलवे जंक्शन गेट पर पुरानी पेंशन योजना लागू किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। फेडरेशन के कोषाध्यक्ष मेहर सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने यह प्रदर्शन किया। वहीं शाखा सचिव सत्यपाल ने कहा कि नई पेंशन योजना (एनपीएस) में कई त्रुटियां …

जींद । ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के सदस्यों ने आज जींद रेलवे जंक्शन गेट पर पुरानी पेंशन योजना लागू किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। फेडरेशन के कोषाध्यक्ष मेहर सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने यह प्रदर्शन किया।

वहीं शाखा सचिव सत्यपाल ने कहा कि नई पेंशन योजना (एनपीएस) में कई त्रुटियां है। साथ ही कहा कि पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए संघर्ष तेज किया गया और जब तक पुरानी पेंशन के लिए सभी एकजुट नहीं होंगे तब तक सरकार पर दबाव नहीं बनेगा।

 

यह भी पढ़ें-

NSO सर्वे में अप्रैल-जून, 2021 में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर घटकर 12.6%

संबंधित समाचार