बहराइच: हुजूरपुर में आयोजित हुआ हुनर हाट, बच्चों की लगाई चाट की दुकानों पर उमड़ पड़ी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। चाचा मेरी दुकान के लिए नींबू काट दो, मनुहार करते अंश और सत्यम, अरे चाची मेरी दुकान का चाट मसाला तो दे दो की जिद लगाए सूर्यांश। हर तरफ गहमागहमी बच्चे व्यस्त तो उनके अभिभावक कौतूहल से भरे हुए कि अब क्या होगा। इन सबके बीच नेपथ्य में बजते हुए देशभक्ति के गीत अलग …

बहराइच। चाचा मेरी दुकान के लिए नींबू काट दो, मनुहार करते अंश और सत्यम, अरे चाची मेरी दुकान का चाट मसाला तो दे दो की जिद लगाए सूर्यांश। हर तरफ गहमागहमी बच्चे व्यस्त तो उनके अभिभावक कौतूहल से भरे हुए कि अब क्या होगा। इन सबके बीच नेपथ्य में बजते हुए देशभक्ति के गीत अलग ही जोश भर रहे थे।

यह मौका था हुजूरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में आयोजित हुनर हाट का। विद्यालय में बच्चों द्वारा बनाए गए कला एवं क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाई गई जिसकी थीम थी बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट।  शिक्षकों के निर्देशन में बच्चों ने पुरानी और निष्प्रयोजन सामग्री जैसे सीडी, चूड़ियां, डब्बू आदि से ऐसी ऐसी कलाकृतियां बनाई की जिसने भी देखा बस देखता ही रह गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह थे।

कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की चरण वंदना से हुआ जिसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर मनमोहक प्रस्तुति दी। तत्पश्चात ब्लाक प्रमुख खंड शिक्षा अधिकारी फूलचंद मोर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने प्रदर्शन का अवलोकन किया। बच्चों द्वारा निर्मित कलाकृतियों के विषय में विद्यालय के शिक्षक अमन सिंह साक्षी तिवारी मंजू सिंह एवं ओमकार के द्वारा विस्तार से वर्णन किया गया।

हुनर के बाद बारी थी बच्चों की हाट जहां पहुंचते ही सारे अतिथियों के चेहरे खिल उठे। बच्चों ने भेलपुरी फ्रूट चाट एवं चना चाट की दुकानें सजा रखी थीं। करीने से लगाई गई दुकानों में स्वच्छता एवं पौष्टिकता सभी का विशेष ध्यान रखा गया था। दुकान पर जाते ही ब्लाक प्रमुख के चेहरे पर बाल सुलभ मुस्कान आ गई और देखते ही देखते सारी भीड़ दुकान पर उमड़ पड़ी यहां बच्चों की दाद देनी पड़ेगी कि बच्चों ने बिना किसी दबाव वही चक्के बड़े लोगों की भीड़ को कुशलतापूर्वक सफलता से संभाल लिया।

अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए इसे सभी परिषदीय विद्यालयों के लिए प्रेरणादायक पहल बताया सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव द्वारा किया गया इस अवसर पर दुखहरण नाथ रमेश चंद दुबे ओम प्रकाश दुबे आशीष कुमार सिंह कौशल जवाहर यादव राजू सिंह समेत तमाम संख्या में ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान विनोद यादव का अत्यंत सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें; बरेली: बसों के तीन यात्री फिर हुए जहरखुरानी का शिकार

संबंधित समाचार