शाहजहांपुर: सिंचाई कर रहे किसान की पीट-पीट कर हत्या
कटरा/मदनापुर,अमृत विचार। खेत में आवारा पशु का विरोध करने पर कुछ लोगों ने सिंचाई कर रहे किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिंदा होने की उम्मीद में उसे तिलहर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। भाई अनुज की तहरीर पर …
कटरा/मदनापुर,अमृत विचार। खेत में आवारा पशु का विरोध करने पर कुछ लोगों ने सिंचाई कर रहे किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिंदा होने की उम्मीद में उसे तिलहर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
भाई अनुज की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। कटरा थाना क्षेत्र के गांव सैमापुर निवासी 28 वर्षीय सुदेश कुमार उर्फं बंटू का खेत मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव टिसूई में है। रविवार शाम करीब पांच बजे टूयूबवैल से खेत में लगी गेहूं की फसल की सिंचाई करने की बात कह कर घर से निकले थे।
बिजली न होने के कारण वह खेत पर रूक गए। बिजली आने पर वह फसल की सिंचाई करने लगे। इतने में टिसूई गांव की तरफ से आवारा पशु आ गए, जो खेत के पास से निकली नहर की पटरी से गुजर रहे थे, तभी पटरी पर मौजूद टिसूई गांव के पवन, चमन, अशोक, रामासरे ने पशुओं को खेत की तरफ कर दिया।
मना करने पर वह सब गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर सुदेश को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ जमीन पर गिर गया। इस दौरान भी हमलावर पीटते रहे। शोर सुन कर आस पास के किसान पहुंचे तो हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घायल सुदेश को तिलहर सीएचसी पहुंचाया।जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आवारा पशु खेत में घुसा देने के विवाद में हुई सुदेश की मौत के मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है, दो लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।अन्य आरोपियों की तलाश के साथ ही मामले की जांच जा रही है।
—वकार अहमद, थानाध्यक्ष मदनापुर
ये भी पढ़ें-
