जौनपुर में एमएलसी चुनाव की तैयारी पूर्ण, कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा है कि विधान परिषद (एमएलसी) स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र जौनपुर के सदस्य पद के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, इसके लिए कलेक्ट्रेट में स्थित जिला अधिकारी के न्यायालय कक्ष में नामांकन 15 मार्च से …
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा है कि विधान परिषद (एमएलसी) स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र जौनपुर के सदस्य पद के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, इसके लिए कलेक्ट्रेट में स्थित जिला अधिकारी के न्यायालय कक्ष में नामांकन 15 मार्च से 19 मार्च तक होगा।
चार और पांच फरवरी को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों पर भी इसी के साथ विचार किया जाएगा। श्री वर्मा ने सोमवार को बताया कि सदस्य विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र सदस्य विधान परिषद के चुनाव निर्वाचन आयोग की तरफ से घोषणा के बाद जिला निर्वाचन विभाग ने भी तैयारी तेज कर दिया है। इसमें ग्राम पंचायत से लेकर सभी जनप्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिले में कुल चार हजार 29 मतदाता हैं जिसमें दो सांसद, नौ विधायक, 168 सभासद ,1740 प्रधान ,2027 बीडीसी और 83 जिला पंचायत सदस्य हैं जो मतदान में अपना वोट देंगे। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट में डीएम कोर्ट में बने नामांकन कक्ष में 15 से 19 मार्च तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 21 मार्च, नाम वापसी 23 को होगी। मतदान नौ अप्रैल मार्च को कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला मुख्यालय व सभी 21 ब्लाक समेत कुल 22 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह आठ से चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतों की गणना 12 अप्रैल को होगी। जिले में एमएलसी की एक सीट है। इस समय एमएलसी बृजेश सिंह प्रिसू हैं।
सांसद से लेकर प्रधान तक मतदान करेंगे। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में सांसद से लेकर ग्राम प्रधान तक मतदाता होंगे। इसमें नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष, नगर पालिक व नगर पंचायतों के सभासद व अध्यक्ष, विधायक, विधान परिषद सदस्य बतौर मतदाता होंगे।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: होली के बाद अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाएगा एलडीए, उपाध्यक्ष ने अवैध निर्माणों की मांगी सूची
