गोरखपुर: सरयू नदी में पांच युवक डूबे, दो की मौत, तीन को बचाया गया
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र में सोमवार को सरयू नदी में पांच युवक डूब गए जिसमें दो की डूबकर मृत्यु हो गयी जबकि तीन को बचा लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेलघाट क्षेत्र के शंकरपुर के झंझवा टोला निवासी सुंद्रेश उर्फ कार्तिकेय (20), रिशु उर्फ गौरव दुबे (18), …
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र में सोमवार को सरयू नदी में पांच युवक डूब गए जिसमें दो की डूबकर मृत्यु हो गयी जबकि तीन को बचा लिया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेलघाट क्षेत्र के शंकरपुर के झंझवा टोला निवासी सुंद्रेश उर्फ कार्तिकेय (20), रिशु उर्फ गौरव दुबे (18), शिब्बू दुबे, रानू और आदर्श आज एक मंदिर में दर्शन करने गये हुए थे। दर्शन से पहले वे सरयू नदी में स्नान करने गये और गहरे पानी में चले जाने से डूब गये। उन्होने बताया कि इस हादसे में सुंद्रेश उर्फ कार्तिकेय और रिशु उर्फ गौरव दुबे की डूबकर कर मृत्यु हो गयी जबकि अन्य तीन को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: मुलायम सिंह मेरे पिता…अखिलेश मेरे भाई, निष्कासित नेता की वायरल ऑडियो पर सफाई
