बरेली: आरपीएफ ने रेलवे कॉलोनी से चोर पकड़ा
बरेली, अमृत विचार। आरपीएफ को चौपुला स्थित रेलवे कालोनी में रेल संपत्ति चोरी होने की सूचनाएं मिल रही थीं। आरपीएफ बरेली सिटी और सीआईबी इज्जनगर ने छापा मारकर रेलवे संपत्ति चुराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक बरेली सिटी के निर्देश पर दरोगा ममता यादव, चंद्रवीर सिंह …
बरेली, अमृत विचार। आरपीएफ को चौपुला स्थित रेलवे कालोनी में रेल संपत्ति चोरी होने की सूचनाएं मिल रही थीं। आरपीएफ बरेली सिटी और सीआईबी इज्जनगर ने छापा मारकर रेलवे संपत्ति चुराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक बरेली सिटी के निर्देश पर दरोगा ममता यादव, चंद्रवीर सिंह रविवार देर रात गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर रेलवे चौपुला कालोनी के खंडहर हो चुके आवास से एक रेल लाइन का टुकड़ा, गेट पर लगने वाला लोहे का जाल ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास चोरी का एक रिक्शा भी बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मदन गोपाल निवासी किला छावनी स्वालेनगर बताया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। बरामद की गई संपत्ति की कीमत 5200 रुपए बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें-
