आगरा: कच्चा तेल दे रहा आम जनता को झटका, रोज सुबह बदलता है पेट्रोल-डीजल का दाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। महंगाई की मार आम जनता पर लगातार पड़ रही है। माना जा रहा है कि इस रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की वजह से कच्‍चे तेल का दाम और ऊपर जा सकता है। सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में दाम बढ़ने की उम्मीद है। मंगलवार को आगरा में पेट्रोल 95.05 रुपये …

आगरा। महंगाई की मार आम जनता पर लगातार पड़ रही है। माना जा रहा है कि इस रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की वजह से कच्‍चे तेल का दाम और ऊपर जा सकता है। सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में दाम बढ़ने की उम्मीद है। मंगलवार को आगरा में पेट्रोल 95.05 रुपये और डीजल 86.56 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। यहां छह नवंबर के बाद से दाम स्थिर हैं।

रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

ऐसे बढ़े दाम

  • 4 जनवरी- पेट्रोल 83.62 , डीजल 74.22
  • 4 फरवरी- पेट्रोल 85.86, डीजल 77.47
  • 4 मार्च- पेट्रोल 89.32, डीजल 84
  • 4 अप्रैल- पेट्रोल 88.86, डीजल 81.25
  • 4 मई- पेट्रोल 88.87, डीजल 81.32
  • 4 जून- पेट्रोल 92.07, डीजल 86.06
  • 4 जुलाई- पेट्रोल 96.69, डीजल 89.76
  • 4 अगस्त- पेट्रोल 98.96, डीजल 90.27
  • 4 सितंबर- पेट्रोल 98.57, डीजल 26
  • 4 अक्तूबर- पेट्रोल 99.62, डीजल 91.80
  • 4 नवंबर- पेट्रोल 107.12, डीजल 04
  • 4 नवंबर- पेट्रोल 101.22, डीजल 22
  • 5 नवंबर- पेट्रोल 95.43, डीजल 93
  • 6 नवंबर- पेट्रोल 95.02, डीजल 56

पढ़ें- आगरा: सड़क हादसे में बुलेट और टेंपो की हुई टक्कर, दो की मौत

संबंधित समाचार