अयोध्या: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
अयोध्या। नगर कोतवाली अन्तर्गत रीडगंज चौराहे पर देवकाली को जाने वाली रोड पर स्थित एक साइकिल की दुकान में सोमवार आधी रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि घंटों तक लपटें ऊपर उठती रहीं। रिहायशी इलाके में आग लगने से हडकंप मच गया। दुकान के अगल बगल लोगों का …
अयोध्या। नगर कोतवाली अन्तर्गत रीडगंज चौराहे पर देवकाली को जाने वाली रोड पर स्थित एक साइकिल की दुकान में सोमवार आधी रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि घंटों तक लपटें ऊपर उठती रहीं।
रिहायशी इलाके में आग लगने से हडकंप मच गया। दुकान के अगल बगल लोगों का आवास है वहां तक लपटें पहुंच रही थी यह तो गनीमत रही कि आग फैलने से पहले काबू पा लिया गया वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी।
रीडगंज देवकाली रोड पर मोहम्मद तौफीक की साइकिल की दुकान है। उसके अगल बगल भी कई दुकानें है और पास ही आवासीय परिसर है। बताया जाता है कि सोमवार देर रात अचानक लोगों ने धुआं और आग की लपटें उठती देखी। बगल में ऊपर निवास करने वाले लोग भाग कर नीचे पहुंचे तो देखा दुकान धूं धूं कर जल रही थी।
आनन फानन में फायर बिग्रेड को काल की गई। तब तक आसपास के काफी लोग जुट गए थे। दुकान के ठीक बगल ऊपर निवास करने वाले अरूण पांडेय ने बताया कि ऊपर तक उठ रही लपटों के कारण उनका केबल भी जल गई। यह तो गनीमत रही कि आग भयावह नहीं हुई वर्ना घरों तक पहुंच सकती थी। दुकान मालिक मोहम्मद तौफीक ने बताया कि दुकान में साइकल के पार्ट्स और अन्य सामान थे जो जलकर राख हो गए।
दुकान मालिक के अनुसार करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। शार्ट सर्किट कैसे हुआ इसके कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। बगल में दुकान करने वालों ने बताया कि जर्जर केबलों के कारण शार्ट सर्किट की सम्भावना है। आसपास बिजली के तार नीचे तक झूल रहे हैं।
पढ़ें- कपिल सिब्बल ने गांधी परिवार को नेतृत्व छोड़ने की दी सलाह, कांग्रेस नेताओं ने उन पर साधा निशाना
