कमजोर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 2.05 रुपये की गिरावट के साथ 269.30 रुपये प्रति किलो रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 2.05 रुपये …

नई दिल्ली। हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 2.05 रुपये की गिरावट के साथ 269.30 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 2.05 रुपये यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 269.30 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 2,098 लॉट के लिये सौदे किये गये। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

ये भी पढ़ें-

टोयोटा किर्लोस्कर ने बाजार में उतारी नई ग्लांजा, कीमत 6.39 लाख रुपये से शुरू

संबंधित समाचार