अयोध्या: बजरंग दल के अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग में शामिल हुए महामंत्री मिलिंद परांडे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे कारसेवक पुरम में आयोजित बजरंग दल के अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि दिसंबर 2023 तक भगवान रामलला अपने नवनिर्मित मन्दिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मन्दिर निर्माण और अयोध्या …

अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे कारसेवक पुरम में आयोजित बजरंग दल के अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि दिसंबर 2023 तक भगवान रामलला अपने नवनिर्मित मन्दिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मन्दिर निर्माण और अयोध्या का विकास तेजी से हो रहा है। भविष्य में अयोध्या नए स्वरूप में दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद के 2 साल में 60 साल पहले होने जा रहे हैं। इसलिए पूरे देश में संगठन का विस्तार किया जा रहा है।

देश के 30 हजार गांव में विहिप कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि 65 हजार स्थानों में संगठन की समितियां हैं। उन्होंने कहा केंद्रीय स्तर पर धर्मांतरण का कानून बने इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

इसलिए सभी दलों के सांसदों से संपर्क भी किया गया है। शीघ्र ही सार्थक परिणाम सामने आयेगें। इससे पूर्व उन्होंने बजरंग दल के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इस दौरान विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें- कमजोर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

संबंधित समाचार