Urvashi Rautela Photo: लाखों का ब्यूटीफुल गाउन पहन Hello! Hall of fame Awards में पहुंची उर्वशी रौतेला
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चित रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंक काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में हैलो हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स 2022 में बेहद ग्लैमरस और सिजलिंग लुक में पहुंचीं हैं। इस इवेंट में उर्वशी को जिसने भी देखा …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चित रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंक काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में हैलो हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स 2022 में बेहद ग्लैमरस और सिजलिंग लुक में पहुंचीं हैं।

इस इवेंट में उर्वशी को जिसने भी देखा वो बस उन्हें देखता ही रह गया। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन का आंकड़ा पार किया।

अगर हम उनके ड्रेस के बारें में बात करें तो अभिनेत्री डी.एल माया द्वारा खास डिजाइन में बनाई डीप कट हाई स्लिट बॉडी फिटिंग लॉन्ग गाउन पहनी हुई है, जिसे चमकदार सुनहरे फूलों के पैटर्न से तैयार किया गया है।

अदाकारा इस ड्रेस में मानों किसी महारानी से कम नहीं लग रही है। उनके गाउन का कलर शाही नीला है। अगर इसकी कीमत की बात की जाय तो उनके इस गाउन की कीमत 5.5 लाख रुपए है।

अभिनेत्री ने ओशियाना द्वारा 2 लाख रुपए की क्लच भी अपने साथ कैरी की है। उन्होंने अपने सुंदरता को पूरा करते हुए सादा मेकअप भी की है। वो अपने कानों में हीरे के डैंगलर्स और 2 लाख के कीमत की कंगन भी पहनी है।

