गाजियाबाद में पुलिस को मिली सफलता, 200 चेन लूटने वाले अपराधी का किया एनकाउंटर
गाजियाबाद। जिले की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 200 चेन लूटने वाले शातिर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लगी है। पुलिस पूछताछ में शातिर ने अपना नाम कल्लू बताया है। उसके खिलाफ यूपी और दिल्ली में 27 केस दर्ज हैं। कल्लू और …
गाजियाबाद। जिले की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 200 चेन लूटने वाले शातिर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लगी है। पुलिस पूछताछ में शातिर ने अपना नाम कल्लू बताया है। उसके खिलाफ यूपी और दिल्ली में 27 केस दर्ज हैं। कल्लू और उसके गैंग के साथियों ने यूपी दिल्ली के साथ साथ हरियाणा, राजस्थान में अपराधिक वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि ये अपराधी कल्लू भोली भाली महिलाओं को अपना शिकार बनाकर उनकी चैन लूट लेता था।
यह भी पढ़ें: IPL से पहले एनसीए शिविर में शामिल हुए हार्दिक पांड्या, सीएसके संशय की स्थिति में
