बुलंदशहर: गोकशी कर रहे बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़, 25 हजार का ईनामी हुआ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25 हजार रुपए के ईनानी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। ये बदमाश गोकशी करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस की टॉप टेन अपराधी सूचियों में ये बदमाश शामिल था। बदमाश की पहचान …

बुलंदशहर। जिले की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25 हजार रुपए के ईनानी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। ये बदमाश गोकशी करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस की टॉप टेन अपराधी सूचियों में ये बदमाश शामिल था।

बदमाश की पहचान चांद के रूप में हुई है। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश गुलावठी के ग्राम हुसैनपुर गांव के जंगल में गोकशी कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने कांबिंग करके बदमाशों को घेर लिया। जानकारी मिलते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई जबकि उसके बाकी के साथ जंगल में भागने में सफल हो गए। पुलिस बाकी के बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें: भारत में बिजली का संकट नहीं, उत्पादन क्षमता व्यस्ततम समय की मांग से ज्यादा- बिजली मंत्री

संबंधित समाचार