पीलीभीत: चुनावी रंजिश में भाजपा-सपा समर्थकों में मारपीट, छह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। चुनावी रंजिश में मैदना गांव में भाजपा और सपा के समर्थक भिड़ गए। दोनों ओर से लोग जमा हुए और एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तहरीर के आधार पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर जांच …

पीलीभीत, अमृत विचार। चुनावी रंजिश में मैदना गांव में भाजपा और सपा के समर्थक भिड़ गए। दोनों ओर से लोग जमा हुए और एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तहरीर के आधार पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। घटना के चलते राजनीति भी गरमाई रही। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने भी संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद कराने के निर्देश दिए।

चुनावी नतीजे आने के बाद भाजपा और सपा समर्थकों में मारपीट से जुड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। अभी कुछ दिन पहले ही नौगवां पकड़िया के एक युवक पर सपा समर्थकों ने हमला बोल दिया था। भाजपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की बात कहते हुए मारपीट कर युवक को लहूलुहान कर दिया था। अब दूसरी घटना न्यूरिया क्षेत्र के मैदना गांव से सामने आई। एक पक्ष से भाजपा कार्यकर्ता ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि उनका बेटा कमल मंगलवार सुबह छह बजे अपनी किराना दुकान में बैठा था।

चुनाव की रंजिश को लेकर पूर्व बीडीसी रामेश्वर (सपा समर्थक) दुकान पर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर साथियों संग हमला बोल दिया। दुकान में घुसकर बांके से पहले कमल पर वार किया और बचाने का प्रयास करते ही पीड़ित से भी मारपीट की। दुकान से भागकर पिता-पुत्र ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। उसके बाद आरोपी पीछा करते हुए आ गए और दोबारा मारपीट की।

उधर, दूसरे पक्ष से रामेश्वर ने चुनावी रंजिश में गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई। न्यूरिया पुलिस गांव पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। दोनों ओर से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें-

 पीलीभीत: ग्रामीणों ने ली चैन की सांस, 23 दिन बाद खेत से जंगल में पहुंचा शावक

 

संबंधित समाचार