यूपी: कांशीराम जयंती पर मायावती की यह तस्वीर हुई वायरल, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज बुधवार को कांशीराम की जयंती पर माल अवेन्यू स्थित बसपा कार्यालय में काशीराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ कई और बसपा कार्यकर्ता खड़े नजर आए। कांशीराम को पुष्प अर्पित करते हुए मायावती जूता पहने नजर आ रही हैं …

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज बुधवार को कांशीराम की जयंती पर माल अवेन्यू स्थित बसपा कार्यालय में काशीराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ कई और बसपा कार्यकर्ता खड़े नजर आए। कांशीराम को पुष्प अर्पित करते हुए मायावती जूता पहने नजर आ रही हैं जबकि उनके साथ खड़े लोग नंगे पांव हैं। जिसके बाद वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं।

दरअसल, कांशीराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते समय उन्होंने जूते पहने हुए थे। वहीं साथ खड़े बसपा कार्यकर्ता नंगे पांव थे। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मायावती को ट्रोल करना शुरु कर दिया। अमिताभ अग्निहोत्री नाम के एक ट्विटर हैंडल से इस तस्वीर को शेयर कर लिखा गया कि इस चित्र को गौर से देखिए। ये आज सुबह का है, जब मायावती जी काशीराम जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा और चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रही थीं। इसमें मायावती जी के साथ आया हर व्यक्ति नंगे पांव है लेकिन मायावती जी जूते पहने हुए हैं। इस अवसर पर ये अखरने वाली बात है। सुनील नाम के यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि इसी को सिर्फ दिखावा कहते हैं, श्रद्धा नहीं।

कांशीराम के सपने को बेचा …

धीरज सिंह ने कमेंट किया कि यही तो ढकोसला चल रहा है। जितेंद्र यादव लिखते हैं – पहले मान्यवर कांशीराम जी के सपनों को बेचा, अब मायावती ने मान्यवर कांशीराम का अपमान किया। क्या अभी दलित समाज इन्हें अपना नेता मानेगी? आशीष यादव कमेंट करते हैं कि कांशीराम के सपनों को तोड़ कर और उनकी बनाई पार्टी को गिरवी रखकर उन्हें नमन करने का ढोंग किया जा रहा है। काशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि तब होती जब बहुजन की आवाज बुलंद की जाती लेकिन यहां तो पार्टी का ही सफाया करवा दिया।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: पीतल और स्टील की पिचकारियां बनीं लोगों की पसंद, कारोबारियों के खिले चेहरे

संबंधित समाचार