सीतापुर: चोरी की योजना बना रहे चार शातिर चोर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तंबौर/सीतापुर। थाना पुलिस ने अहमदाबाद गंज से चोरी की योजना बना रहे चार शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में प्रयुक्त उपकरण, असलहे आदि भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर तंबौर के मोहल्ला अहमदाबाद गंज के पास यात्री प्रतिक्षालय के …

तंबौर/सीतापुर। थाना पुलिस ने अहमदाबाद गंज से चोरी की योजना बना रहे चार शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में प्रयुक्त उपकरण, असलहे आदि भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर तंबौर के मोहल्ला अहमदाबाद गंज के पास यात्री प्रतिक्षालय के पास दबिश देकर तंबौर के सिर्स टोला उत्तरी निवासी मोईद उर्फ कल्लू, रूकसाद उर्फ जग्गा, नवाब शाहपुरवा निवासी शादाब व महबूब आलम को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से एक अदद सव्वल, एक अदद पेचकस, एक अदद प्लास, एक टार्च, एक अदद तमंचा व कारतूस 12 बोर बरामद की गई है। इनको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र नाथ पटेल, हेड कांस्टेबिल इंद्रजीत सिंह, आरक्षी सुधीर कुमार व राजेश यादव शामिल थे।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा : खेत पर सिंचाई करने पहुंचे किसान की करंट लगने से मौत

संबंधित समाचार